Daktimes News Kaptanganj: कुशीनगर जिले के कप्तानगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने वाराणसी सेंट्रल बार के आह्वान पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील कप्तानगंज में एक आवश्यक बैठक कर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन कप्तानगंज एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने वाराणसी सेंट्रल बार के अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह के ऊपर पुलिस अधिकारी के द्वारा किए गए जानलेवा हमले व दुर्व्यवहार का पुरजोर विरोध करते हुए उपरोक्त घटना की घोर निंदा की गई तथा ज्ञापन सौंपकर निम्न मांगे की गई।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि 1. शिव प्रताप सिंह के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करने और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। 2. चोटिल अधिवक्ता को उपचार हेतु दो लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। 3. अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं के लिए निशुल्क उपचार की व्यवस्था करने और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन की व्यवस्था लागू करने की भी मांग की। इस अवसर पर तहसील अधिवक्ता बार के अध्यक्ष मिर्जा एक्तेदार हुसैन, महामंत्री उमेश कुमार दुबे, आशुतोष कुमार, सतीश चंद्र गौड़, ब्रह्मानंद प्रसाद, लालमन सिंह, अभिनंदन प्रताप सिंह, अभिनंदन शास्त्री, पंकज श्रीवास्तव और सर्वेश कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।





