Daktimes News Khadda Kushinagar: आज दिनांक 8 सितंबर 2025 दिन सोमवार को कुशीनगर जनपद के विकासखंड खड्डा ब्लॉक परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खड्डा के ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता की अध्यक्षता में व कांग्रेसी नेता धनंजय सिंह पहलवान के नेतृत्व में ग्राम सभा सोहरौना के सैकड़ों ग्रामीणों सहित ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीयों ने खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में उनके निर्देश पर एडीओ आईएसबी खड्डा योगेश पाठक को ज्ञापन सौंपकर
सरकारी योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि वर्ष 2016-17 से आज तक जो ₹12000 वाले सरकारी शौचालय ग्राम सभा सोहरौना में दिया गया है जिसमें शौचालय का पैसा ब्लॉक खड्डा के प्राइवेट कम्प्यूटर आपरेटर अफताब अली व ग्रामसभा के सचिव द्वारा निकाल लिया गया है जिसके कारण गरीब लाभार्थियों को शौचालय नहीं बना है जिसके चलते गरीब रोड पर शौच करने के लिए मजबूर है उन्होंने उपरोक्त सरकारी योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच किसी सक्षम ईमानदार अधिकारी से जांच कराने और भ्रष्ट अधिकारियों के उपर कार्यवाही करते हुए गरीब लाभार्थियों को शौचालय दिलाने की मांग की है। वही एक महीना में मांग पूरी न होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन करने की बात कही गई है। इस दौरान राधेश्याम कुशवाहा, वाजिद अली, केशव प्रसाद गुप्ता, हरिलाल कुशवाहा, दिलीप सिंह श्रीनेत्र, जवाहरलाल, लालबाबु , रामलाल, , छट्टू प्रसाद, सिंहासन भारती, संभवती देवी, जोगिंदर, महेंद्र, राधिका, सरिता, पुष्पा, रमिता, पूनम, मैना देवी, निरमा, सुनीता सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

















































