समाज और राष्ट्र के भविष्य का विकास शिक्षकों के कलम में ही निहित होते हैं- श्रीराम प्रसाद

Daktimes News Kaptanganj Kushinagar: कुशीनगर जनपद के नगर पंचायत कप्तानगंज में स्थित जेपी फार्मेसी कॉलेज के नव निर्मित प्रांगण में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समरोह के अवसर पर जेपी शिक्षण संस्थान के संरक्षक श्रीराम प्रसाद ने अपने विभिन्न शिक्षण संस्था अंतर्गत संचालित होने वाले जेपी चिल्ड्रेंस एकेडमी, जेपी इंटर कॉलेज, जेपी फार्मेसी कॉलेज में शिक्षा प्रदान करने वाले सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत कुल गीत गुरु वंदना सहित अनेक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। श्रीराम प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों (गुरु) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है शिक्षक समाज की बौद्धिक प्रगति का मूल बिंदु है समाज और राष्ट्र के भविष्य का विकास शिक्षकों के कलम में ही निहित होते हैं। शिक्षक सफ़लता तक पहुंचाने वाले ऐसे पथ है जिनका अनुकरण करके लक्ष्य को प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक द्वारा प्रदान किए गए ज्ञान से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर चंदन कुमार गौड़ ने किया।समारोह में सेवानिवृत अध्यापक पी एन पांडेय, डॉ आसिफ अंसारी, विशंभर प्रसाद, वशिष्ठ शुक्ला आदि शिक्षकों ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर रामदरस शर्मा, रणजीत सिंह, गिरीश कुमार, प्रेम नारायण पांडेय, सगीर अहमद, मुकेश कुमार बिंदेश्वरी मल्ल महताब आलम, केदारनाथ सहित अन्य उपस्थित रहें।

डाक टाइम्स न्यूज़ में विज्ञापन प्रकाशन कराने के लिए संपर्क करें। Mo. 8738865327, 9793527215

विज्ञापन