डाक टाइम्स न्यूज समाचार पत्र तहसील कप्तानगंज कुशीनगर। आज दिनाँक 16 मार्च 2024 दिन शनिवार को कुशीनगर लोकसभा के कप्तानगंज तहसील प्रांगण में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे द्वारा सांसद निधि योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत कप्तानगंज तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ के
सामुदायिक (कम्युनिटी) हाल का भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल कुमार सिंह उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग तथा विनय प्रकाश गौड़ विधायक रामकोला सहित विशाल सिंह प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष, विजय खेतन अध्यक्ष प्रतिनिधि, आनंद कुमार मिश्रा मंडल अध्यक्ष भाजपा की गरिमामयी उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम का शिलान्यास व भूमि पूजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर का विकास ही हमारा ध्येय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कुशीनगर के विकास के लक्ष्य के साथ हम अनवरत आगे बढ़ रहे हैं। आइए हम सभी साथ चलें और कुशीनगर का विकास करें। उक्त सामुदायिक हाल का निर्माणकार्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कुशीनगर द्वारा किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ता गण में विनोद कुमार मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, रामप्रताप, हीरा पांडे, उमेश कुमार दूबे, परमहंस कुमार, अरुण कुमार सिंह, अमरनाथ शर्मा, भाजपा नेता राधेश्याम पासवान, भाजपा नेता हरेराम गुप्त सहित तहसील के अन्य पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।