डाक टाइम्स न्यूज समाचार पत्र ब्यूरो कुशीनगर ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर रविकान्त यादव ने बताया की आज उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में नशा उन्मूलन विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन सभागार कक्ष, उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पडरौना, कुशीनगर में किया गया। 
शिविर का संचालन अमृता कुमारी द्वारा किया गया। इस शिविर में योगिता कुशवाहा द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी गर्इ। इनके द्वारा बताया गया कि तम्बाकू खाने से कैंसर होता है, हड्डियां कमजोर होती है, शराब पीने से हाथ काँपने लगता है तथा अन्य कई प्रकार की बीमारियां होती है। इसका सेवन करने वाले व्यक्ति को समाज में हीन दृष्टि से देखा जाता है एवं ऐसे लोगों को अपने जीवन में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
शिविर में रवि कान्त यादव, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए बताया गया कि बच्चे देश के भविष्य हैं, इन्हें किसी भी प्रकार के नशे से बचना चाहिए। हमारे समाज में नशे के आदी व्यक्ति को सामाजिक रूप से तिरस्कृत किया जाता है। बुहत सारे बच्चे भ्रान्तियाें की वजह से नशे के आदी हो जाते हैं और अपना भविष्य बर्बाद कर लेते हैं।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य संजय सिंह, अशोक, बृजकिशोर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, विजय कुमार मिश्र, अनिल चौहान पीएलवी आदि सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





