डाक टाइम्स न्यूज | सोहरौना, खड्डा (कुशीनगर)।
कान्ती देवी इण्टरमीडिएट कालेज, सोहरौना के प्रांगण में गुरुवार को ‘सपनों का भारत-2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पोस्टर-मेकिंग, चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को जीवंत रूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात फीता काटकर पोस्टर-मेकिंग एवं चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने ‘मा० प्रधानमंत्री जी के सेवा कार्य एवं विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सपनों और देश के भविष्य को लेकर उनकी कल्पनाओं को जाना। उन्होंने कहा कि बच्चों के इन नन्हे सपनों में ही एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत की बड़ी तस्वीरछिपी है।
प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘विकसित भारत’विषय पर तैयार की गई मनोहारी कलाकृतियों ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के माध्यम से भारत के विकास, शिक्षा, तकनीकी प्रगति, आत्मनिर्भरता एवं उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक प्रबन्धकरामनरेश चौरसिया ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्यओमप्रकाश चौरसिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने देश के विकास में युवाओं एवं विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें रचनात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रोहित श्रीवास्तव, आनन्द सिंह, अमरेश चौरसिया, सुधीर दुबे, जितेन्द्र सिंह, महेन्द्र पाल, रमाकान्त यादव, गोविन्द सिंह, विनय यादव, उमर जैद, संजय जायसवाल, उमेश शर्मा, राजीव यादव, सुशील यादव, मेराज सिद्दीकी, आलोक यादव, फैज आलम, नीरज श्रीवास्तव, योगेन्द्र प्रसाद, मानसी वर्मा, सीमा कुशवाहा, पूजा पटेल, राजप्रिया गुप्ता, अंशु यादव, मालती गुप्ता, श्वेता सैठ, रेहाना खातून सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत ‘वन्दे मातरम्’ गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।