डाकटाइम्स न्यूज खड्डा, कुशीनगर।
विधानसभा खड्डा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता एवं जनसेवक पवन दुबे लगातार गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा को अपना संकल्प बनाकर निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता और मानवता की सेवा के उद्देश्य से क्षेत्र में समय-समय पर आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। इसी क्रम में नेबुआ-नौरंगिया विकास खण्ड के चखनी भोज छपरा स्थित बदल छपरा में पवन दुबे के नेतृत्व में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. धनंजय सिंह की देखरेख में ग्रामीण अंचल के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में 312 मरीजों ने पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया। विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रमन शाही, अवधेश यादव, जनाब अजहर अली, गोल्डन यादव, रंजय एवं विजय सहित अन्य अतिथियों ने किया। इस अवसर पर पवन दुबे ने शिविर में आने वाले सभी लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था कराई।
कार्यक्रम में सूर्यभान सिंह, दीपलाल भारती, कुंदन भारती, जयराम भारती, प्रद्युम्न यादव, मनोज द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पवन दुबे ने कहा कि समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे। क्षेत्र में उनकी यह जनसेवा और मानवता के प्रति समर्पित पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।






