तीन-तीन फेरों में होगा संचालन, 12 कोच वाली अनारक्षित ट्रेनों से अभ्यर्थियों की राह होगी आसान
Daktimes News वाराणसी, 23 अक्टूबर 2026। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो परीक्षा विशेष अनारक्षित ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। आजमगढ़–गोरखपुर और बलिया–प्रयागराज रामबाग के बीच चलने वाली इन ट्रेनों का संचालन तीन-तीन फेरों में किया जाएगा। इससे परीक्षा में शामिल होने के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
जनसम्पर्क अधिकारी महेश गुप्ता के अनुसार, गाड़ी संख्या 05151/05152 आजमगढ़–गोरखपुर–आजमगढ़ तथा गाड़ी संख्या 05153/05154 बलिया–प्रयागराज रामबाग–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।
आजमगढ़–गोरखपुर परीक्षा विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 05151 आजमगढ़–गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन 24, 29 एवं 31 अक्टूबर को आजमगढ़ से रात 7 बजे प्रस्थान करेगी। यह मऊ से रात 8:05 बजे, इंदारा से 8:20 बजे, बेल्थरा रोड से 8:45 बजे, भटनी से रात 9:40 बजे तथा देवरिया सदर से रात 10:07 बजे प्रस्थान कर रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05152 गोरखपुर–आजमगढ़ परीक्षा विशेष ट्रेन 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को गोरखपुर से शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह देवरिया सदर से शाम 7:30 बजे, भटनी से 7:55 बजे, बेल्थरा रोड से 8:45 बजे, इंदारा जंक्शन से रात 9:25 बजे तथा मऊ से 9:45 बजे प्रस्थान कर रात 11 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।
बलिया–प्रयागराज रामबाग परीक्षा विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 05153 बलिया–प्रयागराज रामबाग अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन 24, 29 एवं 31 अक्टूबर को बलिया से शाम 7:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह यूसुफपुर से रात 8:04 बजे, गाजीपुर सिटी से 8:37 बजे, औड़िहार से 9:22 बजे, वाराणसी सिटी से 10:12 बजे, वाराणसी जंक्शन से 10:30 बजे, बनारस से 10:50 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से रात 11:37 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 12:40 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05154 प्रयागराज रामबाग–बलिया परीक्षा विशेष ट्रेन 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को प्रयागराज रामबाग से शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ज्ञानपुर रोड से शाम 7:42 बजे, बनारस से रात 9:03 बजे, वाराणसी जंक्शन से 9:20 बजे, वाराणसी सिटी से 9:35 बजे, औड़िहार से 10:22 बजे, गाजीपुर सिटी से रात 11:07 बजे तथा यूसुफपुर से 11:32 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी।
12 कोच के साथ चलेंगी ट्रेनें
रेलवे प्रशासन के अनुसार, दोनों परीक्षा विशेष ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 कोच तथा एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे की इस व्यवस्था से PET-2026 के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा के बाद वापस लौटने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।






