Daktimes News: कुशीनगर … आगामी चुनावों को लेकर जनपद कुशीनगर में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को उस समय बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली, जब जिला पंचायत सभागार, रविंद्र नगर में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि सुभासपा के चुनाव प्रभारी रंजीत कनौजिया के लगातार जनसंपर्क, संगठन विस्तार और अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में लोगों ने अन्य दलों को छोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की नीतियों और विचारों से प्रभावित होकर सुभासपा का दामन थाम लिया। राजनीतिक जानकार इसे आगामी चुनावों से पहले पार्टी के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक सफलता मान रहे हैं। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम जिला प्रभारी प्रमोद वर्मा (राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य) एवं सह प्रभारी प्रेमचंद राजभर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस दौरान नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन विस्तार की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं तथा पार्टी में विभिन्न पदों से सम्मानित किया गया। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सत्येंद्र दुबे (गुड्डू), अनिल राजभर, नंदलाल राजभर, उमेश राजभर (कुकुरह), छोटेलाल राजभर, ओमकार राजभर, राधेश्याम राजभर, इंतजार सिद्दीकी, रूदल राजभर, राजेंद्र राजभर, गोरख राजभर, नथुनी राजभर, सुदामा राजभर, ध्रुपदेव राजभर, बनवारी राजभर, जितेंद्र दीक्षित सहित श्रीमती बचनी देवी, सरिता देवी, बिन्द्रवती एवं बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि चुनाव प्रभारी रंजीत कनौजिया के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और आगामी चुनाव में पार्टी को इसका सकारात्मक लाभ मिलेगा। सदस्यता अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक संगठन को विस्तार देने की रणनीति पर भी जोर दिया गया।






