ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा नया आसमान : डीएम ने हाईटेक लाइब्रेरी व आधुनिक सभागार, पीएम माडल आवास का किया लोकार्पण

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत ब्लॉक परिसर कप्तानगंज में आधुनिक सभागार एवं हाईटेक लाइब्रेरी का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तवर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। पंचम राज्य वित्त आयोग वर्ष 2025-26 के अंतर्गत निर्मित आधुनिक “पशुपति नाथ उपाध्याय सभागार” पर लगभग 9.81 लाख रुपये तथा “हाईटेक रामरक्षा सिंह लाइब्रेरी” पर लगभग 6.91 लाख रुपये की लागत आई है। इसके साथ ही ब्लॉक परिसर की सीढ़ी, छत सहित प्रधानमंत्री मॉडल आवास योजना से संबंधित 9.86 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के बाद जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध पुस्तकों, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं वाई-फाई सुविधा की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। अब संसाधनों के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से वंचित रहने वाले छात्र गांव में रहकर ही बेहतर माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने आधुनिक सभागार की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे शासकीय बैठकों, विकास कार्यों की समीक्षा, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक आयोजनों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर डीसी मनरेगा राकेश कुमार, खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय, एडीओ पंचायत रविंद्र प्रसाद, आइ. एस. वि. प्रमोद सिंह, वरिष्ठ लिपिक योगेंद्र प्रताप सिंघानिया, ग्रामीण अभियंता संतोष राय, ग्राम विकास अधिकारी किशन राय, संतोष कुमार गुप्ता, कन्हैया मौर्य, सत्येंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, राघवेंद्र पटेल, लल्लन यादव, दिलीप कुमार, हृदय नरायन, आकाश गुप्ता, आशा रानि प्रियंका गौड़, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय खेतान, भाजपा नेता राधेश्याम पासवान, मंडल अध्यक्ष हरे राम गुप्त, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, राकेश गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि एवं प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत कनौजिया, प्रधान अंबिका गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि प्रेम सागर साहनी , प्रधान प्रतिनिधि रामकृपाल साहनी, प्रधान राम प्रसिद्ध, प्रधान श्याम देव राजभर, प्रधान जनार्दन, प्रधान सुनील गुप्ता, प्रधान पंचम सिंह, गंगा प्रसाद विश्वकर्मा सर्वेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।