डाक टाइम्स न्यूज। जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक के समर्थन में “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा मंगल बाजार से प्रारंभ होकर धर्मशाला रोड, आजाद चौक, चांदनी चौक और लाल चौक होते हुए शहीद स्थल सुभाष चौक पर जनसभा के रूप में समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकोला विधानसभा के विधायक विनय प्रकाश गोड़ ने अपने संबोधन में कहा कि विपक्षी दलों ने इस विधेयक का विरोध कर महिलाओं के प्रति अपना दोहरा चरित्र उजागर किया है, जिसे देश की जनता ने देखा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में महिलाएं इसका जवाब देंगी। पदयात्रा को जिला महामंत्री रामगोपाल गुप्त, पूर्व विधायक शम्भू चौधरी और दीपलाल भारती, ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान, राधेश्याम पासवान तथा आनंद मिश्रा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुमन चौहान ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष हरेराम गुप्त ने किया। इस अवसर पर अशोक दूबे, अशोक पटेल, महामंत्री अनिल कुमार सिंह , मनोज कुमार मिश्र, जिला प्रतिनिधि इक्ष्वाकु कुमार सिंह, हरिश्चन्द्र अग्रहरि , मंत्री रविन्द्र गोड़, करन अग्रहरि जी, मनीष सिंह, आदित्य श्रीवास्तव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





