Daktimes News Kushinagar: कुशीनगर जनपद के सुकरौली क्षेत्र के ग्राम सभा सिंहपुर में आज दिनाँक 11 जनवरी 2026 दिन रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यमंत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित कर रही है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे जिससे उसका लाभ हो।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा की कार्य संस्कृति “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर आधारित है। सरकार द्वारा युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों एवं बुजुर्गों सहित समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की गई हैं ताकि कोई भी व्यक्ति को अभाव न महसूस हो। आज प्रत्येक पात्र को आवास, शौचालय, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि विधायक हाटा मोहन वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्का मकान, आयुष्मान भारत योजना से पाँच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत माताओं-बहनों को गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि से किसानों को सीधी आर्थिक सहायता तथा निःशुल्क राशन योजना से करोड़ों परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री बाबुनंदन सिंह ने किया और कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता सन्तोष सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्द किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय , वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रविश कुमार सिंह,पूर्व प्रमुख अनिल सिंह , इजी० आशीष कुमार सिंह, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,ग्राम प्रधान व्यास सिंह,जिला पंचायत सदस्य लल्लन मल्ल, इंद्रमणी कन्नौजिया, संजीव गुप्ता, दीनबंधु सिंह मिथलेश वर्मा, दीनानाथ तिवारी, त्रियुगी नारायण सिंह, देवेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।





