कुशीनगर विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम, बहुप्रतीक्षित ‘कप्तानगंज फ्लाइओवर’ जनता को समर्पित-सांसद विजय दूबे

420

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज कुशीनगर । कुशीनगर जनपद में विकास की एक और पटकथा लिख दी गई। दिनाँक 28 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित कप्तानगंज फ्लाइओवर का कुशीनगर सांसद विजय दूबे ने लोकार्पण कर मुख्य मार्ग से ओवर ब्रिज होते हुए आवागमन प्रारम्भ किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सांसद विजय दूबे ने कहा कि महाराजगंज और कुशीनगर जनपद को आपस में जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित ‘कप्तानगंज फ्लाइओवर’ आज जनता को समर्पित किया गया। इस फ्लाइओवर के शुभारंभ से क्षेत्र की वर्षों पुरानी जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज़ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 1333 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा तथा लगभग ₹78 करोड़ की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक फ्लाइओवर दोनों तरफ रैंप की सुविधा से युक्त है, जिससे स्थानीय यातायात और लंबी दूरी के यात्रियों दोनों को विशेष सुविधा मिलेगी। अब कप्तानगंज क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़मर्रा की आवाजाही को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से इन सभी महान नेतृत्वकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। ओवरब्रिज निर्माण हो जाने से कुशीनगर से गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर होते नेपाल तथा बिहार तक का आवागमन आसान हो जायेगा। जंक्शन होने के नाते कप्तानगंज स्टेशन के उत्तरी छोर पर लगा रेल ढ़ाला अक्सर बन्द हो जाता है । जिससे हाटा, नौरंगिया,सिसवा, महराजगंज, पडरौना, खड्डा की ओर से आने वाले वाहनों की लगने वाले जाम की वजह से स्थानीय नागरिको तथा व्यापारियों को काफी दुश्वारिया झेलनी पड़ रही थी । कप्तानगंज फ्लाइओवर केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और समृद्धि की नई राह है। यह परियोजना आने वाले समय में व्यापार को बढ़ावा देगी, समय की बचत करेगी और आमजन के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाएगी। आइए इस सौगात को संजोएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी यात्रा को सुरक्षित, सुगम व आनंददायक बनाएं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौड़, हाटा विधायक मोहन वर्मा, पडरौना सदर विधायक मनीष जायसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, उपजिला अधिकारी विनोद गुप्ता, चेयर मैन प्रतिनिधि अभिषेक उर्फ सोनू खेतान,रामप्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष आंनद मिश्रा, पुर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजपा नेता घनश्याम गोरखपुरी, भाजपा नेता राधेश्याम पासवान, प्रधान संघ अध्यक्ष रंजीत कनौजिया, प्रधान जनार्दन, राजकमल मद्धेशिया, राम प्रसिद्ध, प्रधान प्रतिनिधि मनीष मिश्रा, विरेन्द्र गुप्ता, मोनू कन्नौजिया,हरेराम गुप्त, संजय यादव, मुकेश कुमार सिंह,राजू सिंह, विशाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।