डाक टाइम्स न्यूज खड्डा कुशीनगर ।
दिनाँक 5 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खड्डा की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा की गई। इस मासिक बैठक में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने तथा पिछली कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी के प्रति जिम्मेदारियों को निभाना बहुत मायने रखता है।
इस दौरान राधेश्याम कुशवाहा, लाल बहादुर, केशव प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, रामलाल, अशोक, जाहिद हुसैन, दीपक मल्हर, हरिलाल कुशवाहा, आफताब आलम, जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया रविकांत प्रजापति, अजय कुमार सहाय, ठाकुर प्रसाद, विजय बहादुर सिंह, बलिराज विश्वकर्मा, छोटू प्रसाद, सलीम अंसारी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।





