हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बाल मेले में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

130

डाक टाइम्स न्यूज अहिरौली बाजार कुशीनगर

फतेह बहादुर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज सेंदुआर अहिरौली बाजार में बाल दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर राधेश्याम सिंह ग्राम प्रधान राजेश्वर सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सरस्वती वंदना से हुआ।

विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करती प्रधानाचार्या रश्मि शाही

विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि शाही ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर विस्तृत जानकारी दी और आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं ऐसे कार्यक्रम बच्चों में उत्साह व नेतृत्व क्षमता विकसित करती है, जिससे बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होता है। विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबंधक मनीष सिंह ने भी बाल दिवस पर प्रकाश डाला। बाल मेले में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक कौशल का प्रदर्शन किया और मेले में आए आगंतुकों का दिल जीता। इस अवसर पर ओमवीर सिंह, अभिषेक मिश्रा ,धर्मेंद्र यादव,ओमप्रकाश सिंह, विद्यालय के अध्यापक गण व छात्र-छात्राएं व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।