वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे से मिलने वाली सुविधाओं को बहाल करने की मांग उठी

96

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज (कुशीनगर): सीनियर सिटीजन को पुनः रेलवे से मिलने वाली सुविधाओं की मांग अब जोरों पर उठने लगी है। इस बावत कप्तानगंज के सीनियर सिटीजन नेबुलाल मद्धेशिया, बेचू प्रसाद, गुप्ता, फरेनद्र पांडेय, राम नरेश सहित अन्य वरिष्ठ लोगों ने भारत सरकार से यह मांग किया है कि वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे से मिलने वाली सुविधाएं जो मिलती थी अब उसे बहाल किया जाय। इसी क्रम में देवरिया के सीनियर सिटीजन का एक प्रतिनिधि मंडल राजीव कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को सलेमपुर के सांसद रमाशंकर विधार्थी को ज्ञापन देकर अनुरोध किया कि वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में मिलने वाले सुविधाओं को फिर से बहाल कराने हेतु संसद में प्रस्ताव लाकर देश के समस्त वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान दिलाने का कष्ट करें, क्यों कि वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह सुविधा कोविड के पूर्व मिलती थी लेकिन उसके बाद बंद कर दी गई। प्रतिनिधि मंडल में सुभाष राय, जवाहरलाल बरनवाल, श्रीकांत मणि, नंदकिशोर मिश्रा, अशोक मिश्रा, कृष्ण मनोहर वर्मा, घनश्याम बरनवाल, राजकिशोर डा दिनेश मिश्र श्री कांत मणि त्रिपाठी आदि शामिल रहे।