सहकारी गन्ना विकास समिति खड्डा द्वारा सामान्य निकाय की गन्ना सुरक्षण के सम्बंध में की गई बैठक

194

डाक टाइम्स न्यूज। दिनांक 15/09/25 दिन सोमवार को राजश्री पैलेस में सहकारी गन्ना विकास समिति खड्डा द्वारा सामान्य निकाय की गन्ना सुरक्षण के सम्बन्ध में बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक विवेकानंद पाण्डेय व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सदस्य फूलबदन कुशवाहा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुप्रियमय मालवीय ने किया। जिसमें सहकारी गन्ना विकास समिति खड्डा सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का आरम्भ किया गया। जिसमें सचिव खड्डा, आईपीएल चीनी मिल खड्डा के केन हेड, समिति अध्यक्ष द्वारा सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का उद्घाटन किया गया। जिसमें समस्त चीनी मिल एवं समिति सुपरवाइजर किसान भाई उपस्थित रहे।आईपीएल चीनी मिल के पक्ष में क्रय केंद्र डोम द्वितीय मदनपुर द्वितीय नदी पार के समस्त क्रय केंद्र कोटवा A आदि सेंटरो के किसान चीनी मिल खड्डा को आवंटित करने की मांग की। इसके बाद सर्वसम्मति से आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पक्ष मे प्रबंध समिति ने प्रस्ताव पारित किए। इस दौरान सांसद विजय दूबे द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की मेहनत और हितों की रक्षा भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की हर संभव पहल की जाएगी। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सचिव प्रहलाद प्रसाद, आईपीएल चीनी मिल के यूनिट हेड एन. पी सिंह, केन हेड सुधीर कुमार , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा तथा अन्य सम्बन्धित सभी चीनी मिलो के अधिकारी/कर्मचारी सहित क्षेत्र से काफी संख्या में किसान गण मौजूद रहे।