समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई पीडीए की बैठक

252

DakTimes News: जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी पीडीए की जन पंचायत 9 फरवरी को जिला कार्यालय लोहिया भवन, सोहरौना मे जन पंचायत की हुई बैठक बैठक मे मुख्य अतिथि करुणा कांत मौर्या ने कहा की आने वाले समय मे कुशवाहा समाज को 10 सीट पर लडने के लिए तैयार थे और कुशवाहा समाज अगर एक जुट बनकर पिडिए के साथ मिल कर कार्य करे तो 2027 मे हम लोग एक बनकर लड़ेंगे तो बहुत ही फायदा होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व खड्डा विधानसभा प्रत्याशी व वरिष्ठ सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा ने कहा कि हम सभी की समाज मे एक अच्छी गणना के रूप में होती है और अधिक संख्या में रहते हुए भी एक जुटता नहीं है इसलिए आने वाले समय में 2027 को मध्य नजर रखते हुए हमें आपस में एकता बनाए रखने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि पूर्व खड्डा विधानसभा प्रत्याशी व वरिष्ठ सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा , शुक्उलाह अंसारी जिला अध्यक्ष, मनीष कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, विक्रम यादव, मनोज कुशवाहा उमेश कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, बृजेश मौर्य, रामप्रताप कुशवाहा ,राम आधार कुशवाहा ,राम सुचित योगेंद्र कुशवाहा, बी एन सिंह कुशवाहा , सहित सैकडो पीडीए कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।