विशप इंटरनेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा, समान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

407

DakTimes News अशोक मालवीय सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुल 900 विद्यार्थियों में बिशप इंटरनेशनल अकेडमी खड्डा से 8वीं के छात्र आदित्य कुशवाहा को प्रथम पुरस्कार के रूप में लैपटॉप मिला है। तो वहीं काजल कुशवाहा , अखिलेश राजभर व अब्दुल अहद को सांत्वाना पुरस्कार प्राप्त हुआ। अशोक मालवीय सेवा संस्थान द्वारा यह समान्य ज्ञान प्रतियोगिता किसान इंटरमीडियट कॉलेज व सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में बिशप इंटरनेशनल अकेडमी खड्डा से 8वीं के छात्र आदित्य कुशवाहा ने अपने प्रतिभा का लोहा
मनवाया है और प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसमें पुरस्कार सम्मान में उन्हें लैपटॉप प्रदान किया गया है। इस प्रतियोगीता के आयोजक सुप्रिमय मालवीय ने कहा कि हम हमेसा से इस क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे जिससे बच्चों की प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर और बढावा मिल सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को उच्च शिक्षा और शिक्षा संबंधी सभी स्तरों पर होने बेहतर शिक्षकों द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे बच्चें प्रतिभाशाली बन सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा प्रदान की गई शिक्षा व मेधावी बच्चों की अपने पढ़ाई के प्रति निरन्तरता का ही परिणाम है जो आज यह उपलब्धि मिली है। बिशप इंटरनेशनल अकेडमी के छात्र आदित्य कुशवाहा सहित अन्य बच्चों को इस उपलब्धी पर विद्यालय परिवार उनको शुभकामनाएं और शुभाशीष प्रदान करता है।