खड्डा : कांति देवी इन्टर कॉलेज में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न

163

डाक टाइम्स न्यूज खड्डा कुशीनगर ।

आज दिनांक 04/09/2024 दिन बुधवार को कांती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज सोहरौना कुशीनगर में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में महेश कुमार तहसीलदार खड्डा रहे। उक्त कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चौरसिया, खेल अध्यापक अखिलेश कुमार भारती , ताइक्वांडो निर्णायक राहुल राय व उत्कर्ष शर्मा ,दीपक मद्धेशिया के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें छोटे से बड़े खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग में अर्चित खरवार 23 kg, साजिद अंसारी 25 kg, विराट कुमार 27 kg , सौरभ सिंह 29 kg, अरुण सहनी 32 kg, रोहन मद्धेशिया 35 kg, जिगर शर्मा 38 kg, कृष्णा राजभर 38 kg, ऋषभ शर्मा 41kg अंडर 14 बालिका वर्ग में श्रेया मिश्रा 22kg, वैभवी 24kg यशस्विनी सिंह 29 kg , वैदेही 35kg प्रिया सिंह 38kg , आकांक्षा कुशवाहा 38+kg तथा अंडर 17 बालक वर्ग में राजवीर 41kg ,साहिल प्रसाद 45kg ,राजवीर सिंह 48kg आयुष विश्वकर्मा 51 kg, पवन पटेल 55kg शुभम यादव 59kg, आदित्य मद्धेशिया 63 kg, अनुज श्रीवस्ताय 68kg अंडर 17 बालिका वर्ग में स्वाति सिंह 38 kg , वैष्णवी गुप्ता 42kg, ललिता 44kg ,खुशी यादव 46 kg कृति यादव 49 kg आराधना यादव 52 kg, आर्या सिंह 55 kg , संजना सिंह 59 kg अंडर 19 बालिका वर्ग में इनाया सिकंदर 59 kg,तथा बालक वर्ग में विकास मद्धेशिया 45 kg ,आदित्य जयसवाल 48 kg आदि खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।