Daktimes News कुशीनगर।
जनपद कुशीनगर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले में रिक्त पदों को भरते हुए कुल पांच अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार नई तैनाती इस प्रकार है:
- राजीव निगम को उप जिलाधिकारी, पडरौना बनाया गया है।
- विवेक कुमार मिश्र को उप जिलाधिकारी, कसया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- कुणाल गौरव को उप जिलाधिकारी, तमकुहीराज नियुक्त किया गया है।
- आकांक्षा मिश्रा उपजिलाधिकारी, तमकुहीराज से उप जिलाधिकारी कप्तानगंज बनाया गया है।
- डॉ. संतराज , जो उपजिलाधिकारी, कसया के पद पर कार्यरत थे, उन्हें उप जिलाधिकारी (न्यायिक), पडरौना की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि मंडलायुक्त, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।






