- कार्यालय की कार्यप्रणाली परखी, लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और कर्मचारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
Daktimes News कप्तानगंज, कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील की नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आकांक्षा मिश्रा ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रियता का परिचय दिया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने तहसील कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण कर अभिलेखों और लंबित मामलों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कर्मचारियों से प्रत्येक पटल की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यालय में नई एसडीएम की इस सक्रिय शुरुआत से कर्मचारियों में भी जिम्मेदारी का एहसास देखा गया। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में तहसील प्रशासन की कार्यशैली और जनसेवा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर रहेगा।






