डाक टाइम्स न्यूज, कप्तानगंज:
स्थानीय नगर के मंगल बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह और उल्लास के बीच घोषित किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश यादव की देखरेख में आयोजित अंकपत्र वितरण समारोह में बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अंकपत्र प्राप्त करते ही विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय में सातवीं कक्षा के मनीष रौनियार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं नर्सरी कक्षा की कु. चांदनी साहनी ने 93 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अल्फिया परवीन ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। इसके अतिरिक्त आसियान अली, श्रेया वर्मा, आदर्श यादव, सोनाक्षी साहनी, संजना तिवारी, सादिया इरम, मुबस्सरा परवीन, शिवा चौरसिया, सोनाली यादव, शबाना खातून, खुश्बू गोड, अनसा बानो, नंदिनी साहनी एवं ऋषिकेश शर्मा सहित कई विद्यार्थियों ने टॉप-टेन में अपनी जगह बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य दिनेश यादव ने इस वर्ष छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन की विशेष सराहना करते हुए कहा कि यह उनके परिश्रम और लगन का परिणाम है। उन्होंने कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को निराश न होने की सलाह देते हुए कहा कि “हर असफलता में सफलता छिपी होती है, और परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।” साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को अगले सत्र की तैयारी अभी से शुरू करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर श्रीरमण गुप्त, योगेंद्र नाथ पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार, आशुतोष पाण्डेय, श्रीमती मनोरमा सिंह, कंचन पाण्डेय, दीपा, सुमन शर्मा, शोभा यादव, अश्विनी साहनी, राधिका, कु. सकीना सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।





