विजय कुमार दुबे को ‘मिनिस्टर-एमपी-एमएलए गोल्ड अवार्ड 2026’ से सम्मानित

25

Daktimes News Kushinagar: जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और निरंतर जनसंघर्ष के लिए पहचाने जाने वाले विजय कुमार दुबे को Dadasaheb Phalke Icon Award Films Organisation द्वारा आयोजित समारोह में “मिनिस्टर-एमपी-एमएलए गोल्ड अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 10 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ आइकॉन सांसद (Best Icon MP Uttar Pradesh 2026) के रूप में उनके उत्कृष्ट कार्यों, जनसेवा और सामाजिक योगदान के लिए दिया गया। इस अवसर पर देशभर से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही और जनप्रतिनिधियों के कार्यों की सराहना की गई।

संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक यात्रा: विजय कुमार दुबे का राजनीतिक और सामाजिक जीवन संघर्ष, समर्पण और जनता के प्रति अटूट निष्ठा की मिसाल रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने कड़ी मेहनत, जनसमर्पण और निरंतर जनसंपर्क के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही वे क्षेत्र की समस्याओं—सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास—को लेकर मुखर रहे। जनहित के मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष और जनता के बीच उनकी सक्रियता ही उन्हें आज एक लोकप्रिय जननेता के रूप में स्थापित करती है। सांसद के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली का मूल मंत्र रहा है—जनसेवा ही सर्वोपरि।