गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की 38वीं कार्यकारिणी घोषित, 15 मार्च को होगा शपथ ग्रहण

27

Daktimes News : कप्तानगंज (कुशीनगर): पूर्वांचल की प्रतिष्ठित और पत्रकारिता सरोकारों के लिए समर्पित संस्था गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की 38वीं कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चयन के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता का संचार हुआ है। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार रत्नाकर सिंह को अध्यक्ष, उदय प्रकाश पांडे एवं मनोज श्रीवास्तव गणेश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ओंकार सिंह तथा राजेश मणि त्रिपाठी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी पद पर अरुण कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है, जबकि विजय यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पुस्तकालय मंत्री के रूप में नीरज श्रीवास्तव और युसूफ वहाब को जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में संगठन मंत्री के रूप में शैलेंद्र श्रीवास्तव ‘शैल’ एवं नीरज वर्मा, संयुक्त मंत्री के रूप में अरकान आलम, सांस्कृतिक प्रभारी के रूप में रफत खान, प्रचार मंत्री के रूप में दबीर आलम तथा तकनीकी सहायक के रूप में मोंटी गुप्ता को मनोनीत किया गया है। विधिक सलाहकार समिति में प्रदीप त्रिपाठी (प्रभारी) के साथ शैलेंद्र सिंह, आकाश सिंह एवं शशि भूषण ओझा को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सूरज शर्मा, मोहम्मद यूसुफ, पंचानन पांडे, आनंद श्रीवास्तव और प्रवीण मद्धेशिया को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संगठन के छायाकार के रूप में संजीव जायसवाल को मनोनीत किया गया है।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रहने की संभावना है। नवगठित कार्यकारिणी को अंकजधर द्विवेदी, शीलवर्धन सिंह, राधेश्याम प्रजापति, कनक हरि अग्रवाल, वहाब खान, हरीश पांडे, नीरज सिंह, अजीत यादव, मौली शेखर, जयप्रकाश प्रजापति, मृत्युंजय नवल, अमन, उमेश मिश्रा, सत्येंद्र शर्मा, फ्रेजर, अजय गुप्ता, सुषमा श्रीवास्तव और नूतन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।