कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने डीएम कुशीनगर से नल जल योजना ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में किए गए भ्रष्टाचार की जांच तथा मौके का सत्यापन करने की मांग की

354

डाक टाइम्स न्यूज। दिनांक 20 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तवर की अध्यक्षता में खड्डा तहसील में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने फरियादियों की फरियाद सुनी। जिसमें अनेकों शिकायत फरियादी ने जिलाधिकारी के समक्ष रखी। इस दौरान ब्लॉक का कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने नगर पंचायत खडा व ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजना के तहत चल रहे कार्य में भ्रष्टाचार के कारण ग्रामीण व नगर के लोगों को शुद्ध पानी नहीं उपलब्ध हो पा रहा है ग्रामीण व नागरीकों अशुद्ध पानी पीने को मजबूर है उन्होंने अपने पत्र में नल जल योजना में किए गए भ्रष्टाचार की जांच तथा भौतिक भौतिक सत्यापन करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि 1. नगर और ग्रामीण क्षेत्र में नल जल योजना के तहत तोड़े गए सड़कों की किए गए मरम्मत की गुणवत्ता की जांच हो तथा जो सड़के गड्ढा हुए हैं उन सड़कों को पुनः बनाया जाए। 2. नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए नलकूप, पानी की टंकी आदि निर्माण किस भूमि पर की गई की जांच हो। 3. नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजना के तहत घर-घर टोटी लगाकर दिखावा किया गया है और भुगतान ले लिया गया है, किंतु शुद्ध पानी अब तक नहीं दिया गया और कार्यों को धीमा कर दिया गया है। 4. खड्डा विधानसभा क्षेत्र में नल जल योजना का भौतिक सत्यापन कराया जाए तभी सच्चाई सामने आएगा और कार्रवाई हो। 5. नगर पंचायत खड्डा में नल जल योजना के तहत खाद गड्ढा और सौर स्थान की भूमि पर पक्का निर्माण करने का आदेश किस अधिकारी ने दिया की जांच हो तथा सभी बिंदु की जांच कराकर विधि कार्रवाई की मांग की है।