कप्तानगंज में रबी कृषि निवेश मेला और गोष्ठी का किया गया आयोजन: उन्नत खेती के लिए किसानों को दी गई जानकारी

179

Daktimes News Kaptanganj Kushinagar: कुशीनगर जनपद के विकास खंड कप्तानगंज परिसर में दिनाँक 13 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को रबी कृषि निवेश मेला, गोष्ठी और आरपीएल (रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ रहे। इस मेले और गोष्ठी में क्षेत्र किसान उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने गेहूं, सरसों, मसूर, चना सहित अन्य रबी की फसलों की उन्नत किस्मों पर जानकारी दी तथा किसानों को अधिक उपजाऊ हेतु टिप्स भी दिए। बीज शोधन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा जल संरक्षण की आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से बताया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्म रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रों पर अनुदान और उन्नत बीज वितरण सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर इन योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं और प्रचार सामग्री वितरित की गईं। विशेषज्ञों ने मृदा परीक्षण को आवश्यक बताते हुए वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाने पर जोर दिया। वहा उपस्थित किसान भी बात को ध्यान से सुनें और अपनाने की बात कही। आरपीएल प्रशिक्षण के तहत किसानों और ग्रामीण युवाओं को उनके पूर्व अनुभव व कौशल के आधार पर प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र दिए जाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा और कौशल को औपचारिक मान्यता प्रदान करेगा। कार्यक्रम में इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज अमरनाथ पांडेय, सहायक विकास अधिकारी (पं) रविन्द्र प्रसाद, आईएसबिआई प्रमोद सिंह, विकास खण्ड प्रबंधक अलोक कुमार शाह,भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सचिव कन्हैया मौर्य, गोदाम इंचार्ज हेमन्त कुमार राणा प्रताप सिंह संदीप कुमार, प्रधान धर्मराज सिंह, रवी प्रताप सिंह, मनीष मिश्रा, कृपाल साहनी, शिववर्धन सिंह उपस्थित रहे।