आधुनिक पर्यावरण संरक्षण संयंत्र उपयोगी साबित होगा, बाल वैज्ञानिक देश के भविष्य- बैजनाथ गुप्त

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज नगर में स्थित स्वामी विवेकानन्द , सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा संचालित है। यह परीक्षा प्रधानाचार्य दिनेश यादव की देख रेख में संचालित है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का आधुनिक उपकरण अपने शिक्षकों के मार्ग निर्देशन में तैयार कर अपनी प्रतिभा दिखाई। शनिवार को गृह विज्ञान व प्रोजेक्ट परीक्षा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता बैजनाथ गुप्त मौजूद रहें। श्री गुप्त ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों द्वारा बनायें गयें इलेक्ट्रीक व इलेक्ट्रानिक संयन्त्रों का बारीकी से निरीक्षण किया । मुख्य अतिथि ने कहा आज के बाल वैज्ञानिक कल के भविष्य है। इतनी कम उम्र में बच्चों द्वारा बनाया गया हर उपकरण आज के दौर में उपयोगी व आश्चर्य जनक है। अभिभावक इस दिशा में शोध कार्य में लगें बच्चों को आवश्यतानुसार सहयोग प्रदान करें ताकि बच्चों का मनोबल बढ़ता रहे और बच्चें देश उपयोगी आविष्कार करें। इस दौरान श्री रमण गुप्त, वीरेन्द कुमार चौबे, कु,दीपा, सुमन शर्मा, श्रीमती मनोरमा देवी, कु,योगेन्द नाथ, आशुतोष कुमार, कु,कंचन पाण्डेय, शोभा यादव सहित अन्य शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।