भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, देश के वीरों के शौर्य को किया नमन

68

डाक टाइम्स न्यूज । दिनांक 12 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी विधान सभा रामकोला मण्डल कप्तानगंज द्वारा “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कप्तानगंज में सुभाष चौक पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर”ऑपरेशन सिंदूर” में भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन को वन्दन अभिनन्दन किया गया और देश के वीर जवानों के शौर्य और उनके बहादुरी के पराक्रम को भी नमन किया गया और नगर में तिरंगा यात्रा लेकर भ्रमण किया गया। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष विजय खेतान, पूर्व विधायक शम्भू चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, भाजपा नेता हरेराम गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, राधेश्याम पासवान, मुकेश सिंह, विनोद गुप्ता, संजय यादव, वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।