एक पेड़ मां के नाम किया गया पौधरोपण, पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती – विधायक विनय प्रकाश गौड़

117

Daktimes News: कुशीनगर के कप्तानगंज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत तहसील और विकास खंड परिसर में रविवार को पौधरोपण किया गया। विधानसभा रामकोला के नगर पंचायत रामकोला मे वार्ड नंबर 12 मां धर्मसमधा में बूथ अध्यक्ष फौजी अमर नाथ कुशवाहा के घर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात सुनते हुए व एक पेड़ मां के नाम पर रोपण किया गया। विकास खंड परिसर सहित तहसील परिसर व अन्य स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए। विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि पौधरोपण एक पुनीत कार्य है और यह स्वच्छ वातावरण के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सांसो और वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ जरूर लगाने चाइये। ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है। विधायक द्वारा तहसील परिसर में क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड, नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान ने जामुन, आम, आंवला और नींबू के पौधे लगाए। इस दौरान बूथ अध्यक्ष फौजी अमर नाथ कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, मनोज गोविंद राव, रविंद्र प्रजापति, दिनेश गोंड, प्रमोद जायसवाल, अनिरुद्ध खरवार, विकास जायसवाल जी, राजन बाबू, अमर गोविंद राव , सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।