जवानों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देश के वीर जवानों को किया सलाम

148
Oplus_131072

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज कुशीनगर ।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय तीनों सेनाओं के वीर जवानों के सम्मान में बुधवार को विधायक विनय प्रकाश गौड़ के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा कप्तानगंज नगर के सुभाष चौक चौराहे से शुरू होकर नगर सहित पूरे क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों में भ्रमण की। इस दौरान विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमला का ज़वाब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दिया है, तथा तीनों सेनाओं ने अपने अपने शौर्य व अद्वितीय पराक्रम का परिचय भी दिया है, जो कबीले तारीफ है। हम सभी भारतीय सेना के वीर जवानों को सलाम करते है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा के हमेशा तत्पर है। विधायक ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम का पूरे देश ने लोहा माना है। भारतीय सेना ने यह साबित कर दिया है कि हम प्रत्येक परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं। विधायक ने भारतीय सेना सहित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान भाजपा नेता व नगर पंचायत कप्तानगंज अध्यक्ष पद प्रत्याशी हरेराम गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष आंनद मिश्रा, आनंद प्रकाश सिंह, नौसाद अमहद सिद्दीकी , राजेश साहनी, रवि प्रताप सिंह, इक्ष्वाकु कुमार सिंह सहित नगरीय नागरिक भी मौजूद रहे।