नवागत जिलाधिकारी कुशीनगर बनाए गए महेंद्र सिंह तंवर

460

डाक टाइम्स न्यूज कुशीनगर । यूपी में आधी रात को बड़े पैमाने पर IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं। जिसमें निवर्तमान जिलाधिकारी कुशीनगर विशाल भारद्वाज अब मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव बनाये गए हैं। तो वहीं संतकबीरनगर के डीएम रहे महेंद्र सिंह तंवर को जिलाधिकारी कुशीनगर बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के आईएएस हैं।