डीएम कुशीनगर के निर्देश पर एक से आठ तक की कक्षाओं में 25 जनवरी तक शिक्षण कार्य बंद

235

डाक टाइम्स न्यूज। जिलाधिकारी कुशीनगर विशाल भारद्वाज के आदेश के क्रम में जनपद में अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 30 ( 2 ) में प्रदत्त शक्तियों के आधार पर छात्रहित और उनकी सुरक्षा सहित उनके स्वास्थ्य को देखते हुए प्ले – वे को सम्मिलित करते हुए कक्षा 01 से 08 तक समस्त परिषदीय , राजकीय सहायता प्राप्त , मान्यता प्राप्त समस्त बोर्ड के विद्यालयों में दिनांक- 22 से 25 जनवरी 2025 तक शिक्षण कार्य बन्द रहेगा। जिसमें विद्यालयों में बच्चें उपस्थित नहीं होगे किन्तु उक्त विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य जैसे- डी ० बी ० टी ० , यू – डायस , अपार आई ० डी ० , आधार कार्ड बनवाने आदि कार्यों का सम्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है तथा उक्त अवधि में छात्र हित में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश है। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का आदेश दिया है।