बार एसोसिएशन चुनाव : मिर्जा एक्तेदार हुसैन अध्यक्ष तथा उमेश कुमार दुबे महामंत्री निर्वाचित

221

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज / कुशीनगर । आज दिनाँक 20 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार को कप्तानगंज तहसील में बार एसोसिएशन का चुनाव चुनाव अधिकारी राज नंदन लाल श्रीवास्तव की देख रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कनिष्ठ उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों का चुनाव हुआ। जिसमें कुल मत 69 में से 67 मत पड़े तथा 3 तीन अवैध मत पाये गये । जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मिर्जा एक्तेदार हुसैन को 40 मत मिले तथा निकटतम उम्मीदवार हीरा पाण्डेय को 24 मत मिलें जिसमें मिर्जा एक्तेदार हुसैन अपने निकटतम उम्मीदवार हीरा पाण्डेय से 16 मत अधिक पाकर विजयी घोषित हुए । वहीं महामंत्री पद के उम्मीदवार उमेश दूबे को कुल 41 मत , अमरनाथ शर्मा को 21 मत व गिरजेश कुमार को 4 मत मिले । जिसमें उमेश दूबे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमर शर्मा से 20 मत अधिक पाकर विजयी घोषित हुए । शेष अन्य पदों कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार , वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयभान पटेल , कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष) में दो पदों में लालमन सिंह और सतीश चंद्र गोड तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष (5 वर्ष) में मनोज कुमार राय , ब्रह्मानंद प्रसाद , संयुक्त मंत्री तीन पद के लिए अभिनेंद्र प्रताप सिंह (प्रशासन) , राजन पाण्डेय(सूचना) , गोविंद कुमार (पुस्तकालय) के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए । इस दौरान रामप्रताप सिंह , तेज प्रताप मिश्रा , सुग्रीव सिंह , शैलेश प्रताप सिंह , विनोद कुमार मिश्र, अरुण कुमार सिंह , संजय सिंह , भानु प्रताप साहनी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को फुल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर कर बधाई व शुभकामनाएं दी है ।