डाक टाइम्स न्यूज ब्यूरो कुशीनगर । वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव ने भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग कार्यालय महालेखाकार प्रयागराज के द्वारा दिनांक 18.12.2024 के के निर्देश के क्रम में बताया कि दिनांक 23.12.2024 को पूर्वाह्न 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एक कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है. जिसमें महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा एवं निस्तारण की कार्यवाही की जायेगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि विभिन्न अभिदाताओं के लेखा संख्या के सापेक्ष प्रदर्शित लुप्त अंशदानों के समायोजन के सम्बन्ध में । ऋणात्मक प्रकरणों की वसूली के सम्बन्ध में।महालेखाकार कार्यालय प्रयागराज के अभिलेख में विभिन्न अभिदाताओं के जन्मतिथि का विवरण उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में।जी०पी०एफ० प्रकरण प्रेषण के समय किये जाने वाले आवश्यक जाँच के सम्बन्ध में। End to End digitization के सम्बन्ध में। जी०आई०ए० (GIA) के उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) के सम्बन्ध में। महालेखाकार कार्यालय प्रयागराज द्वारा सा०भ०नि० अभिदाताओं को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाए जैसे मोबाइल पर प्रतिमाह उनके द्वारा जमा आंदान/आहरण विवरण मिलान एवं अंतिम भुगतान प्रकरण का स्टेटस, मोबाइल नम्बर का आनलाइन अपडेशन (अद्यतन) इत्यादि के सम्बन्ध चर्चा करते हुए निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सभी आहरण /वितरण अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उक्त कार्यशाला में बिन्दु के सम्बन्ध में अभिदाताओं के जी०पी०एफ० पासबुक के सम्बन्धित वर्ष की छायाप्रति, बिन्दु 02 के ऋणात्मक प्रकरणों में वसूली हेतु किये गये प्रयास से सम्बन्धित पत्राचार, बिन्दु 03 के सम्बन्ध में संलग्नक के अनुसार अभिदाताओं के मोबाइल नम्बर, जन्मतिथि, सेवा आरम्भ करने की तिथि, बिन्दु । के सम्बन्ध में उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) के साथ कार्यशाला में शामिल होने का कष्ट करें।





