खनन अधिकारी ने अवैध रूप से चल रहे बालू से भरी नाव को तोड़वाया

डाक टाइम्स न्यूज ब्यूरो कुशीनगर ।

जनपद कुशीनगर मे आजकल अवैध रूप से बालू की खेप अलग अलग स्थान पर पहुँचाई जा रही है, परवापार शिव मंदीर कसया तहसील थाना रामकोला में अवैध रूप से बालू की सप्लाई होती थी, वही इस मामले को सूचित होते ही मौके पर खनन अधिकारी अभिषेक सिंह टीम के साथ पहुँचकर देखे तो वहाँ बालू की अवैध खेप नाव पर रखा मिला, नाव को जेसीबी से तोड़वाये और बालू को वही नदी मे मिला दिया गया।