जाली नोटों के कारोबार करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 10 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

180

डाक टाइम्स न्यूज ब्यूरो कुशीनगर ।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जाली नोटो के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश के क्रम में थाना तमकुहीराज, थाना तरयासुजान, थाना सेवरही तथा थाना साईबर की संयुक्त पुलिस को जाली नोट की खपत करने व अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में दिनांक

22.09.2024 को पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग करते हुए जाली नोटों द्वारा हुबहु भारतीय मुद्रा में मिलाकर सुचारु रुप से लेन-देन करने वाले व जाली नोटो की खरीद फरोस्त करने वाले तथा भारी मात्रा में देशी नाजायज असलहों व कारतूसों व विस्फोटक रखने वाले 10 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 लाख 62 हजार की जाली नोट, जाली करेंसी से परिवर्तित किये गए भारतीय मुद्रा 01 लाख 10 हजार रुपये नगद, नेपाल राष्ट्र की 3 हजार रुपये मुद्रा नगद, 10 अदद नाजायज तमंचे 315 बोर मय 30 अदद जिंदा कारतूस, 12 अदद फायरशुदा खोखा कारतूस, 04 अदद सुतली देशी बम, अपराध में प्रयुक्त 13 अदद मोबाईल फोन मय 26 अदद फर्जी सिम, 10 अदद फर्जी आधार कार्ड, 10 अदद एटीएम कार्ड व 08 अदद लैपटाप व अपराध में प्रयुक्त 02 अदद लक्जरी चार पहिया वाहन (एक अदद स्कार्पियों काले रंग की व एक अदद विनस सफेद रंग की) बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना तमुकहीराज पर मु0अ0सं0 धारा 179/62(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध का तरीका-

उक्त अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है जो काफी दिनों से अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर जाली नोटों को भारतीय मुद्रा में मिलाकर बाजार में सभी असली नोटों के साथ जाली नोटों की खपत किया करते है। अभियुक्तों द्वारा विवादित जमीनों को असलहों/विस्फोटकों के बल पर आम लोगों को डरा धमकाकर खरीदकर उसपर कब्जा कर लेते है फिर उसी जमीनों के ऊंचे दामों में बेचकर अवैध धन अर्जीत करते हैं।

पंजीकृतअभियोग

मु0अ0सं0 297/2024 धारा 179/62(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त

1-मो0 रफीक खान उर्फ बबलू खान पुत्र मो० हनीफ सा० तरया रोड थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर, 2-नौशाद खान पुत्र रियाजुल सा० वार्ड नं0 4 गांधी नगर तमकुहीराज थाना तमुकहीराज जनपद कुशीनगर, 3-मो० रफी अंसारी पुत्र अब्दुल करीम सा० रकबा दुलमा पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, 4-औरंगजेब उर्फ लादेन पुत्र नूरमोहम्मद सा० झड़वा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, 5-शेख जमालुद्दीन पुत्र स्व० सरफुद्दीन सा० वार्ड न० गांधीनगर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर, 6-नियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना पुत्र सरफुद्दीन सा० वार्ड न0 4 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर, 7-रेहान खान उर्फ सद्दाम पुत्र जामिल खान वार्ड नं0 4 गुदरी मुहल्ला थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर, 8-हासिम खान पुत्र हसन अली सा० हरिहरपुर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर, 9-सेराज हशमति पुत्र सदीक अंसारी सा० झड़वा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, 10-परवेज इलाही उर्फ कौसर अफरीदी सा0 वार्ड नं0-4 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर

बरामदगीः

1-अपराध में प्रयुक्त 02 अदद लक्जरी वाहन (एक अदद स्कार्पियों काले रंग की व एक अदद विनस सफेद रंग की)
2-05 लाख 62 हजार की जाली नोट
3-जाली करेंसी से परिवर्तित किये गए भारतीय मुद्रा 01 लाख 10 हजार रुपये नगद
4-नेपाल राष्ट्र की 3 हजार रुपये मुद्रा नगद
5-10 अदद नाजायज तमंचे 315 बोर
6-30 अदद जिंदा कारतूस
7-12 अदद फायरशुदा खोखा कारतूस
8-04 अदद सुतली देशी बम
9-अपराध में प्रयुक्त 13 अदद मोबाईल फोन मय 26 अदद फर्जी सिम
10-10 अदद फर्जी आधार कार्ड, 10 अदद एटीएम कार्ड
11-08 अदद लैपटाप

अभियुक्त मो0 रफी अंसारी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

1-मु0अ0स0 362/2023 धारा 147/323/352/406/419/420/504/506 भादवि थाना सेवरही कुशीनगर
2-मु0अ0स0 267/2020 धारा 323/452/504/506 भादवि थाना विशुनपुरा कुशीनगर
3-मु0अ0स0 51/2020 धारा 504 भादवि व 67 आईटी एक्ट थाना सेवरही कुशीनगर
4-मु0अ0स0 274/2023 धारा 323/452/504/506 भादवि थाना सेवरही कुशीनगर
5-मु0अ0स0 296/2023 धारा 147/323/354/506 भादवि व 3(1) (W) (1), 3(1) द,ध एससी एसटी एक्ट थाना सेवरही कुशीनगर
6-मु0अ0स0 450/2021 धारा 406/323/504/506 भादवि थाना तरयासुजान कुशीनगर
7-मु0अ0स0 96/2020 धारा 323/504/506 भादवि व एससी एसटी एक्ट थाना सेवरही कुशीनगर
8-मु0अ0स0 256/2023 धारा 147/323/504/506/308/354 भादवि व 3(1) द, एससी एसटी एक्ट थाना तमकुहीराज कुशीनगर
9-मु0अ0स0 722/2014 धारा 323/504/506/452 भादवि थाना सेवरही कुशीनगर
10-मु0अ0स0 इस्तगासा 1754/2019 धारा 323/504/506/406 भादवि न्यायालय कसया सिविल कोर्ट

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर मय टीम, 2. प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर मय टीम, 3. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त थाना साइबर जनपद कुशीनगर मय टीम, 4. थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय थाना सेवरही जनपद कुशीनगर मय टीम उपस्थित रहे ।