कुशीनगर : उप जिलाधिकारी के निरीक्षण में निजी अस्पताल सील, प्रबंधक सहित डाक्टर मौके से फरार, मचा हड़कंप

244

डाक टाइम्स समाचार पत्र कप्तानगंज कुशीनगर। दिनाँक 21/09/2023 दिन गुरुवार को उप जिलाधिकारी कप्तानगंज द्वारा गठित टीम प्रभारी चिकित्साधिकारी मय फोर्स नगर में स्थित एक निजी हास्पिटल का अचौक निरीक्षण किये जहां दो महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं तो वहीं उप जिलाधिकारी और टीम का निरीक्षण देख उक्त हॉस्पिटल के प्रबंधक सहित डाक्टर मौके से फरार हो गए हों निरीक्षक के दौरान कुल पांच 5 मरीज भर्ती थे। जिसमें अधिकांश सिजिरीयन (प्रसव) की रहीं। मरीजों के स्वेच्क्षा से चार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज व एक को

जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। उप जिलाधिकारी और टीम का निरीक्षण के दौरान हास्पिटल के अनियमितता व लापरवाही को देखते हुए सील कर दिया। उप जिलाधिकारी और टीम जब निरीक्षण करने नगर में निकलीं जिसमें डीसीएस चौक मां शारदा हास्पिटल कांशीराम आवास पर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव, प्रभारी निरीक्षक डा.रितेश कुमार सिंह,व एस एच ओ विनय कुमार सिंह मय फोर्स अपराह्न पहुंच कर निरीक्षक की। निरीक्षक के दौरान हास्पिटल संचालक सहित प्रमुख चिकित्सा फरार हो गए थे। मौके पर कुल 5पांच मरीज श्रीमती आजुम आया खातुन पत्नी नब्बी हसन,पचार कप्तानगंज, 2-सबीता यादव, पत्नी महेन्द्र यादव पप्पउर रामकोला, 3-सुधा साहनी पत्नी हरेंद्र साहनी खभराभार कप्तानगंज,4-श्रीमती चांदनी मौर्य पत्नी राजेन्द्र कुसम्हा लक्ष्मीगंज रामकोला,5- चांदनी पत्नी जनार्दन यादव पिपरा खुर्द कुशीनगर। भर्ती थी, जिसमें अधिकांश मरीज सिजेरियन( प्रसव) की रहीं। निरीक्षण के क्रम में हास्पिटल के पर्चे पर कुछ प्रमुख डाक्टरों के नाम अंकित पाये गये तथा आपरेशन थियेटर कक्ष की स्थित बड़ी ही दयनीय थी, निरीक्षण के समय मौके पर कर्मचारी सपना गुप्ता व रेखा यादव उपस्थित मिली। जिसके समक्ष हास्पिटल को सील कर अग्रीम कार्यवाही शुरू कर दिये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here