गांधी-शास्त्री जयंती पर जेपी फार्मेसी कॉलेज के छात्रों ने दुबौली मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

Daktimes News- कप्तानगंज, कुशीनगर। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जेपी फार्मेसी कॉलेज, कप्तानगंज के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दुबौली मंदिर परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. चंदन कुमार गौड़ ने कहा कि स्वच्छ भारत के माध्यम से ही स्वस्थ भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सपनों का भारत तभी धरातल पर उतरेगा, जब प्रत्येक नागरिक अपने घर के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति भी जिम्मेदारी निभाए।

उन्होंने कहा कि सड़क, विद्यालय, मंदिर, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है।  

स्वच्छता अभियान में फरदीन अहमद, प्रिया जायसवाल, मन्नू राजभर, सुमन सिंह, शिवम यादव, अनुराग मौर्या, लक्ष्मी यादव, धनंजय गोंड, राज कुमार कुशवाहा, शिवेश कुमार, सिद्धि सिंह, साक्षी सिंह, नंदनी सिंह, माधुरी, शिवानी, सलोनी, उम्मीसुफियान, हैदर अली, फैसल खान, आकाश कुशवाहा, अंजलि आर्या एवं शबाना खातून सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

वहीं डॉ. आसिफ अंसारी, रोहित कुशवाहा, अभिषेक कुमार एवं निकहत परवीन सहित कॉलेज के शिक्षकगण भी अभियान में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कॉलेज के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।