जितिया व्रत पर ग्राम सभा में बांटे गए केले और सेव, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Daktimes News कप्तानगंज, कुशीनगर। जितिया व्रत के शुभ अवसर पर विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम सभा भड़सर नरायन के ग्राम प्रधान श्याम देव राजभर ने ग्राम सभा में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान श्यामदेव राजभर के नेतृत्व में व्रत रखने वाली महिलाओं एवं ग्रामीणों के बीच केले और सेव का वितरण किया गया। फल पाकर व्रती महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्यामदेव राजभर ने कहा कि जितिया व्रत माताएं अपनी संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना के लिए रखती हैं। पर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं एवं जरूरतमंदों के बीच फल वितरण करना सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करता है।

फल वितरण कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राज मंगल राजभर, बबलू शर्मा, अनिल सिंह, शुभम उपाध्याय, चेतन मद्धेशिया, कपिल देव राजभर, महेंद्र राजभर, गोलू राजभर, वीरेंद्र प्रसाद, दरसू प्रसाद, पट्टू सिंह, प्रहलाद सिंह, बाल रूप, बीडीसी अनुज गौड़, अमित गौड़, अर्जुन राजभर, राजेश्वर राजभर, रामबहाल राजभर, रामकयास गुप्ता, रामनारायण राजभर, रामकोमल शर्मा, मुन्नार राजभर, राम भवन सिंह, मयंक राजभर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और ग्राम प्रधान के इस पहल की सराहना की।