कुशीनगर के अमड़िहा निवासी अरुण नेपाल के सुंवा जिले में थे तैनात, भारी बाढ़ के बाद नहीं हो पा रहा संपर्क
Daktimes News/कप्तानगंज, कुशीनगर। नेपाल में आई भारी बाढ़ और आपदा के बीच कुशीनगर जनपद के अरुण कुमार सिंह से संपर्क नहीं हो पाने से उनके परिजन बेहद चिंतित हैं। परिवार द्वारा जारी अपील के अनुसार, अरुण कुमार सिंह ग्राम पंचायत अमड़िहा, कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर के निवासी हैं और नेपाल में एंड्रिज हाइड्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
जानकारी के मुताबिक अरुण कुमार सिंह अपर त्रिशूली-1/216 परियोजना के तहत नेपाल के बतर, नियर त्रिशूली, डिस्ट्रिक्ट रसुवा स्थित वर्क स्टोर कैंप में कार्यरत थे। नेपाल में आई भारी बाढ़ एवं आपदा के बाद से उनके परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अरुण कुमार सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सूचना दें, ताकि परिवार तक उनकी जानकारी पहुंचाई जा सके।
अरुण कुमार सिंह का विवरण:
-
पिता: श्री कमला सिंह
-
निवासी: ग्राम पंचायत अमड़िहा, कप्तानगंज, कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)
-
पद: स्टोर मैनेजर
-
कंपनी: एंड्रिज हाइड्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
-
परियोजना: अपर त्रिशूली-1/216
-
कार्यस्थल: बतर, नियर त्रिशूली, डिस्ट्रिक्ट रसुवा, नेपाल
सूचना मिलने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
📞 मोबाइल: 8318265578
📞 होम: 9559138848
📞 नेपाल: 9779840611280
परिवार ने आमजन से अपील की है कि पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि अरुण कुमार सिंह की जानकारी जल्द से जल्द उनके परिजनों तक पहुंच सके।




































