कप्तानगंज होकर अमृतसर जाने वाली स्पेशल ट्रेन के बढ़े 12 फेरे, यात्रियों को बड़ी राहत

कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का नवंबर तक बढ़ा संचालन; कप्तानगंज में सुबह 10 बजे और गोरखपुर में 11:10 बजे पहुंचेगी

कप्तानगंज/कुशीनगर, 29 अगस्त 2026। पूर्वांचल और बिहार से पंजाब की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन कप्तानगंज के रास्ते संचालित होती है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को अमृतसर, पंजाब और रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

02 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी

रेलवे के अनुसार 05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 02 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से रात 9:00 बजे रवाना होगी। ट्रेन पूर्णिया, अररिया कोर्ट, फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, शिशो, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी और रक्सौल होते हुए नरकटियागंज पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन नरकटियागंज सुबह 6:35 बजे, कप्तानगंज सुबह 10:00 बजे और गोरखपुर सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी। इसके आगे बस्ती, गोंडा, सीतापुर जंक्शन, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला कैंट, राजपुरा, ढंडारी कलां, जालंधर सिटी और ब्यास होते हुए अमृतसर सुबह 9:45 बजे पहुंचेगी।

वापसी में शुक्रवार को अमृतसर से रवाना होगी

वापसी में 05735 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे रवाना होगी।

ट्रेन ब्यास से 1:57 बजे, जालंधर सिटी से 2:35 बजे, अंबाला कैंट से 5:35 बजे, सहारनपुर से 7:08 बजे, रुड़की से 7:45 बजे, मुरादाबाद से रात 9:50 बजे, बरेली से 11:09 बजे, शाहजहांपुर से अगले दिन रात 12:21 बजे, सीतापुर जंक्शन से 2:15 बजे, गोंडा से 5:30 बजे और बस्ती से 6:50 बजे रवाना होगी।

इसके बाद ट्रेन गोरखपुर सुबह 8:30 बजे और कप्तानगंज सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी। यहां से नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, शिशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, फारबिसगंज, अररिया कोर्ट और पूर्णिया होते हुए कटिहार रात 11:45 बजे पहुंचेगी।

कुल 15 कोच लगाए जाएंगे

रेलवे प्रशासन के मुताबिक विशेष ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 05 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 एलएसएलआरडी तथा 01 जनरेटर सह लगेज यान शामिल हैं।




Oplus_131072