डाक टाइम्स न्यूज़ में विज्ञापन प्रकाशन हेतु Mo. 8738865327 व 9793527215 उपरोक्त नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Oplus_131072
डाक टाइम्स न्यूज खड्डा। लंबे समय से घुटने, साइटिका, माइग्रेन, गैस की समस्या और कमर दर्द जैसी तकलीफों से परेशान लोगों के लिए अब खड्डा में ही एक नई सुविधा उपलब्ध हो गई है। न्यू लाइफ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इलेक्ट्रो एक्यूप्रेशर थेरेपी सेंटर खुल गया है, जहां इन समस्याओं से परेशान लोगों को थेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शोध प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित इस सेंटर में स्वास्थ्य सलाहकार Nakul Kumar द्वारा इलेक्ट्रो एक्यूप्रेशर थेरेपी की सुविधा दी जा रही है। सेंटर की ओर से प्राकृतिक तरीके से घुटने का दर्द, साइटिका का दर्द, माइग्रेन, गैस की समस्या और कमर दर्द जैसी तकलीफों के लिए थेरेपी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। सेंटर की शुरुआत से खड्डा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी दर्द संबंधी समस्याओं के लिए स्थानीय स्तर पर एक वैकल्पिक थेरेपी सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। जो लोग लंबे समय से दर्द की समस्या से परेशान हैं और राहत के लिए विभिन्न उपाय आजमा चुके हैं, वे सेंटर पर पहुंचकर विशेषज्ञ से अपनी समस्या के बारे में परामर्श लेकर इलेक्ट्रो एक्यूप्रेशर थेरेपी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आर.टी.एस. ट्रस्ट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का पता— सिसवा बाजार रोड, निकट रामेश्वरम मैरिज हॉल, खड्डा, जनपद-कुशीनगर है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9696036587 पर संपर्क अपनी समस्या बताकर दर्द से राहत पा सकते है। स्वास्थ्य सलाहकार Nakul Kumar ने बताया कि आज बड़ी संख्या में लोग लंबे समय से घुटने, कमर, साइटिका और मांसपेशियों के दर्द जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को उनकी समस्या के अनुसार इलेक्ट्रो एक्यूप्रेशर थेरेपी के बारे में उचित जानकारी और परामर्श दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों को अपने ही क्षेत्र में ऐसी वैकल्पिक थेरेपी की सुविधा मिल सके और उन्हें दर्द से राहत पाने में प्राकृतिक तरीके से मदद मिले।