खड्डा :- जखनिया चौराहे से 100 मीटर पूरब पनियहवा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत की सूचना

Oplus_131072

विज्ञापन

डाक टाइम्स न्यूज खड्डा। कुशीनगर जनपद के विकास खंड खड्डा क्षेत्र में जखनिया चौराहा से लगभग 100 मीटर पूरब पनियहवा रोड पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में प्रेमलाल कुशवाहा पुत्र स्व. रामश्री कुशवाहा (लगभग 46 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं हीरालाल यादव पुत्र राजेश्वर यादव (लगभग 45 वर्ष), नरसिंह भारती पुत्र सुन्नर प्रसाद (लगभग 35 वर्ष) और रामदुलारे साहनी पुत्र भुल्लन साहनी (लगभग 18 वर्ष) जो ग्रामसभा बोधी छपरा निवासी है, घायल हुए हैं। घायलों में कुछ लोग अपाची मोटरसाइकिल पर सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए तुर्कहाँ अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल घटना में मौत की आधिकारिक पुष्टि और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।