कप्तानगंज में खुला भारत पेट्रोलियम पंप, सांसद ने किया एस.के फ्यूल्स का उद्घाटन

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज, कुशीनगर। नगर में भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप शुरू होने से आम उपभोक्ताओं और किसानों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ईंधन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। रविवार को नगर में नवनिर्मित एस.के फ्यूल्स पेट्रोल पंप का उद्घाटन कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि इस पंप को स्थापित करने के लिए प्रोपराइटर ने अथक प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें सफलता मिली। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि एस.के फ्यूल्स ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सांसद ने यह भी कहा कि भारत पेट्रोलियम का ईंधन अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है, इसलिए क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। नए पेट्रोल पंप के शुरू होने से आसपास के किसानों, वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं को ईंधन के लिए बेहतर सुविधा मिलने की संभावना है। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय खेतान, मंडल अध्यक्ष हरेराम गुप्त, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान, नगर पंचायत रामकोला प्रतिनिधि सतीश चौधरी, पंप प्रोपराइटर जय प्रकाश सिंह, बेचू बीए, दिनेश यादव, गौतम गुप्ता, प्रधान रवि प्रताप, केन यूनियन अध्यक्ष बबलू सिंह, विजय कन्नौजिया, संजय यादव, विशाल सिंह, राजू सिंह, राहुल सिंह, कन्हैया सिंह, राधेश्याम पासवान, एडवोकेट अश्वनी कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।