बिहार कॉन्स्टेबल परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: रेलवे चलाएगा दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा आसान

Daktimes News गोरखपुर, 26 जून 2026। बिहार कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के जरिए हजारों परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

03202 पटना–सीवान परीक्षा स्पेशल

यह ट्रेन 27 जून 2026 को पटना से रात 11:00 बजे (23:00 बजे) प्रस्थान करेगी और पाटलिपुत्र एवं छपरा ग्रामीण होते हुए सीवान 28 जून को सुबह 3:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में 14 अनारक्षित (जनरल) कोच लगाए जाएंगे।

03217 मधुबनी–सीवान परीक्षा स्पेशल

यह ट्रेन 28 जून 2026 को मधुबनी से दोपहर 3:00 बजे (15:00 बजे) रवाना होगी। यह दरभंगा, लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होते हुए रात 10:00 बजे (22:00 बजे) सीवान पहुंचेगी। इस ट्रेन में 19 अनारक्षित (जनरल) कोच लगाए जाएंगे।रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें और समय से स्टेशन पहुंचकर यात्रा करें। उपरोक्त सूचना सुमित कुमार मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर द्वारा दी गई…