Daktimes News समाचार:
वाराणसी, 19 जून 2026। आगामी नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। परीक्षार्थियों की यात्रा को आसान और सुगम बनाने के लिए 20 एवं 21 जून 2026 को प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर तक एकल यात्रा हेतु अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे द्वारा संचालित गाड़ी संख्या 05162 प्रयागराज रामबाग–वाराणसी–गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन दोनों दिनों में प्रयागराज रामबाग से रात 8:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन झूसी, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी, सारनाथ, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, गोपालगंज, तमकुही रोड, पडरौना सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 9:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस विशेष ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 21 जून 2026 को गाड़ी संख्या 19489, 11071 एवं 15268 का वाराणसी सिटी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किया जाएगा। रेल प्रशासन ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे विशेष ट्रेन एवं नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की सुविधा का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुगम एवं आरामदायक बनाएं।
Home उत्तर प्रदेश नीट परीक्षा के मद्देनजर रेलवे की विशेष पहल, प्रयागराज रामबाग–गोरखपुर परीक्षा विशेष...





