केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विकास प्रदर्शनी, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

डाक टाइम्स न्यूज कप्तानगंज (कुशीनगर)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को कप्तानगंज तहसील सभागार में “विकास, सुशासन, सेवा एवं जनकल्याण” विषयक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोड एवं मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को आकर्षक स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उनके प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय प्रकाश गोड ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ देश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाना है। मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार चंदन शर्मा, नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी, वीडीओ अमरनाथ पांडेय, एडीओ रविंद्र प्रसाद, चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान, राधेश्याम दीक्षित,भाजपा मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज हरे राम गुप्त, भाजपा नेता मुकेश, सुपरवाइजर मनीष सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।