टप्पू भैया की चौपाल में उमड़ा जनविश्वास, विकास के मुद्दे पर दिखी एकजुटता

डाक टाइम्स न्यूज चौरी-चौरा। अमर शहीद बाबू बंधु सिंह के वंशज एवं क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” ने रविवार को सरदार नगर ब्लॉक के ग्राम सभा बघाड़ के सेमरहिया टोला तथा गौनर खास में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता के साथ मिशन-2027 विजय अभियान को लेकर बैठक की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उमड़े जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह संकेत दिया कि मिशन-2027 अब केवल एक चुनावी अभियान नहीं, बल्कि क्षेत्र के सम्मान, विकास और बदलाव का जनआंदोलन बन चुका है। चौपाल में मौजूद युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जनसेवा और संघर्ष की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए टप्पू भैया को विधायक बनाना है। कार्यक्रम का संचालन पंडित राजकुमार व्यास ने किया। चौपाल को संबोधित करते हुए अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” ने कहा कि देश को कभी धर्म के नाम पर तो कभी जात-पात के नाम पर बांटने का प्रयास किया गया, लेकिन अब जनता विकास और क्षेत्रीय स्वाभिमान के मुद्दे पर एकजुट हो रही है। उन्होंने कहा कि बाहरी जनप्रतिनिधियों का क्षेत्र के विकास से उतना ही सरोकार होता है, जितना किसी किराएदार का मकान की मरम्मत और सुरक्षा से। यही कारण है कि चौरी-चौरा अपेक्षित विकास से वंचित रह गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अमर शहीद बाबू बंधु सिंह ने अपने संघर्ष और बलिदान से इतिहास रचा था, उसी तरह चौरी-चौरा की जनता भी वर्ष 2027 में नया इतिहास लिखने का काम करेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में राजकुमार प्रजापति, जगदीश सिंह, दिनेश सिंह, गब्बू लाल प्रजापति, विकास सिंह, मोहम्मद इस्लाम, सफीक अंसारी, कौशल सिंह, गयासुद्दीन, शिवचंद चौधरी (पूर्व प्रधान), विश्वनाथ उपाध्याय, शंभू शरण सिंह, उपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, प्रेम कुमार (बीडीसी), मुख्तार उपाध्याय, पारस गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, मोहन पाल, दीपेंद्र जायसवाल, रामेश्वर कश्यप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने एकमत होकर वर्ष 2027 में टप्पू भैया को विधानसभा भेजने का दृढ़ संकल्प लिया