डाक टाइम्स न्यूज अहिरौली बाजार स्थित फतेह बहादुर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, सेंदुआर के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में छात्राओं का विशेष दबदबा देखने को मिला, जहां उन्होंने उच्च अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। हाईस्कूल में प्रकृति शर्मा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नंदनी मद्धेशिया ने 81 प्रतिशत, तन्नू गुप्ता ने 79 प्रतिशत, सिमरन यादव ने 78 प्रतिशत और खुशी ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए। इंटरमीडिएट परीक्षा में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रूबी सिंह ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि रीमा गुप्ता ने 84 प्रतिशत, प्रिंस विश्वकर्मा और रिमझिम सिंह ने 81-81 प्रतिशत तथा आरती तिवारी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि शाही ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक विनोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, ओमवीर सिंह, अभिषेक मिश्रा सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





